ईयू के ‘शैडो फ़्लीट’ पर बढ़ते दबाव के बीच रूस की प्रशांत बेड़े को निरीक्षण और ज़ब्ती के आदेश
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को यूरोपीय देशों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि यदि यूरोपीय राष्ट्र रूसी व्यापारिक जहाज़ों को ज़ब्त करना शुरू करते हैं, तो रूस भी उसी आक्रामक अंदाज़ में इसका जवाब देगा। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, पुतिन ने रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र में नौसेना के युद्धाभ्यास का जायजा लेते हुए यह बात कही।
राष्ट्रपति के बयान के साथ ही रूस के प्रशांत बेड़े के कमांडर ने घोषणा की कि उनकी नौसेना उन देशों के विदेशी जहाज़ों का “निरीक्षण करने और उन्हें हिरासत में लेने” के लिए पूरी तरह तैयार है, जिन्हें रूस अपने लिए ‘शत्रु’ मानता है।
यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों से बढ़ा तनाव रूसी नेतृत्व का यह सख्त रुख ऐसे समय में सामने आया है जब यूरोपीय संघ (EU) रूस के कथित “शैडो फ़्लीट” (प्रतिबंधों से बचने वाले संदिग्ध जहाजों के बेड़े) पर अपना दबाव लगातार बढ़ा रहा है। ईयू ने सैकड़ों जहाजों पर नए कड़े प्रतिबंध लागू किए हैं और कई संदिग्ध जहाजों को रोककर जांच भी शुरू की है।
समुद्री सुरक्षा पर गहराया संकट कई यूरोपीय सरकारें रूसी तेल और माल ले जाने वाले संदिग्ध जहाजों पर सख्त समुद्री कार्रवाई की संभावना तलाश रही हैं। हालांकि, रूस की इस ताजा जवाबी चेतावनी के बाद अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर व्यापारिक जहाजों की आवाजाही और सुरक्षा को लेकर संकट अधिक गहरा गया है।

