33 C
Mumbai
Saturday, May 23, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सोनिया गाँधी कोरोना पॉजिटिव हुई, किया खुद को आइसोलेट

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. सोनिया के साथ बैठक में शामिल कई अन्य नेता भी संक्रमित बताए गए हैं. सोनिया एक दिन पहले दिल्ली में पार्टी की ओर से आयोजित आजादी गौरव यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुई थीं. कोरोना से संक्रमित होने के बाद अब अगले हफ्ते बुधवार को अखबार नेशनल हेराल्ड से जुड़े धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के मुख्यालय जाने को लेकर संशय की स्थिति बन गई है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पिछले एक सप्ताह में बहुत सारे नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलीं जिनमें से कई साथी कोविड पॉजिटिव पाए गए. कल शाम से कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को थोड़ा बुखार और कोविड के लक्षण दिखे थे. आज टेस्ट कराने पर वो कोविड पॉजिटिव पाई गईं.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ईडी के समझ सोनिया गांधी के पेश होने की बात पर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने विशेष तौर पर मुझे कहा है कि वे 8 तारीख को ED (प्रवर्तन निदेशालय) के समक्ष आवश्य पेश होंगी.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here