चोटी लहराने वाले आइकॉनिक स्टंट की बॉडी डबल थीं नादिन, आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ में भी कर चुकी हैं एक्शन
मुंबई: मैडॉक फिल्म्स की सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर द्वारा किए गए रोमांचक एक्शन सीन्स को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पर्दे पर श्रद्धा कपूर के जिन हैरतअंगेज स्टंट्स ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी थीं, उन्हें असल में दक्षिण अफ्रीकी अभिनेत्री और प्रोफेशनल स्टंट आर्टिस्ट नादिन थेरॉन ने परफॉर्म किया था।
फिल्म की रिलीज के बाद अब नादिन थेरॉन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग के बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो साझा किए हैं, जिसमें वे श्रद्धा कपूर का आइकॉनिक ‘चोटी लहराने वाला’ स्टंट खुद करती नजर आ रही हैं।
भारत में काम करने और श्रद्धा के साथ अनुभव को बताया खास सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए नादिन ने लिखा कि ‘स्त्री 2’ उनके लिए एक बेहद मजेदार और यादगार प्रोजेक्ट रहा। उन्होंने भारत को एक्सप्लोर करने, नए स्टंट्स आजमाने और बेहतरीन अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ काम करने का अवसर मिलने पर खुशी जताई और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ में भी निभा चुकी हैं बॉडी डबल की भूमिका दक्षिण अफ्रीकी स्टंट आर्टिस्ट नादिन थेरॉन बॉलीवुड की कई प्रमुख अभिनेत्रियों के लिए स्टंट बॉडी डबल के तौर पर काम कर चुकी हैं। श्रद्धा कपूर के अलावा उन्होंने यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ में अभिनेत्री आलिया भट्ट के कठिन एक्शन सीन्स को भी पर्दे पर उतारा है। नादिन ने ‘अल्फा’ के सेट से भी अपने एक्शन वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।

