31 C
Mumbai
Saturday, May 4, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अडानी ग्रुप का गौतम अडानी के बेटे करण संभालेंगे यह नया कारोबार! क्या है जानिए प्लान ?

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी (Gautam Adani) के बड़े बेटे करण अडानी (Karan Adani) ग्रुप का सीमेंट कारोबार (Cement business) को संभाल सकते हैं। हाल ही में अडानी ग्रुप ने दो दिग्गज सीमेंट कंपनी का अधिग्रहण करीबन 10.5 अरब डाॅलर में किया था। अब खबर है कि तेजी से विस्तार करने वाला अडानी समूह का यह कारोबार उनके 35 साल के बेटे करण अडानी को संभालने के लिए दिया जाएगा। बता दें कि करण वर्तमान में अडानी का पोर्ट कारोबार संभालते हैं। वे अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के CEO हैं। 

क्या है गौतम अडानी का प्लान?
ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि अपने बेटे को लाने के अलावा भारतीय अरबपति सीमेंट कारोबार को बढ़ाने में मदद करने के लिए प्रमुख वरिष्ठ अधिकारियों को भी शामिल करने की योजना बना रहा है। सूत्रों ने कहा कि उन्हें एक इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स फर्म बनाने के लिए समूह के बंदरगाहों और सीमेंट व्यवसायों के बीच तालमेल खोजने की उम्मीद है। सूत्रों ने कहा कि करण की नियुक्ति की घोषणा शुक्रवार को हो सकती है। हालांकि, अडानी समूह द्वारा इस पर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
बता दें कि यह साल गौतम अडानी के लिए बेहद खास रहा है। उनकी संपत्ति में दुनियाभर में सबसे ज्यादा उछाल आया है। फोर्ब्स के मुताबिक, वे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ एलन मस्क ही रह गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी, बिल गेट्स और वॉरेन बफेट जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। वह अब दुनिया के दूसरे नंबर के जेफ बेजोस से आगे चल रहे हैं।
अडानी ग्रुप हवाई अड्डों, मीडिया, डिजिटल सेवाओं और दूरसंचार में अपनी कमोडिटी और fossil-fuel जैसे कारोबार में अपना दबदबा बना रहे हैं। वहीं, अडानी ग्रुप ग्रीन एनर्जी पर 70 बिलियन डाॅलर का दांव लगा रहा है। 

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »