लखनऊ सिंचाई विभाग में अधीक्षण अभियंता राजेश्वर सिंह यादव के 20 ठिकानों पर आयकर विभाग की नोएडा इंवेस्टिगेशन टीम ने छापेमारी की है। अब तक हुई छापेमारी में करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति के बारे में अधिकारियों ने जानकारी जुटाई है। इसके अलावा दादरी में एक टाइल्स फैक्ट्री का भी पता चला है। शुक्रवार सुबह से चल रही छापेमारी में दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद सहित एटा और आगरा के ठिकानों पर टीम जांच कर रही है। राजेश्वर सिंह पर आयकर विभाग को शक है कि उसने यादव सिंह और यूपी के दो बड़े नेताओं के पैसों को मैनेज किया गया है।