27 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अमेरिका: इंडियाना की सीनेट में गर्भपात पर रोक सख्त करने के लिए पेश विधेयक गिरा

Array

अमेरिका के इंडियाना की रिपब्लिकन के वर्चस्व वाली सीनेट ने गुरुवार की रात को उस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया जिसमें रूढ़िवादी सांसदों ने बलात्कार और इनसेस्ट रिलेशन के मामलों में पीड़िता को गर्भपात की अनुमति देने वाले अपवाद को समाप्त करने की बात कही थी।

इससे राज्य में लगभग हर प्रकार के गर्भपात पर प्रतिबंध लग जाता। रिपब्लिकन सांसदों द्वारा लाए गए विधेयक में दुष्कर्म और परिवार में ही संबंध से गर्भ ठहरने की स्थति में गर्भपात कराने की मिली छूट को भी खत्म करने का प्रस्ताव था। 

सीनेट में पांच घंटे की देरी के बाद विधेयक पर बहस हुई और उसके बाद हुए मतदान में 18 के मुकाबले 28 मतों से कानून में प्रस्तावित संशोधन को खारिज कर दिया गया। मतदान से पहले रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटरों ने निजी तौर पर मुलकात की थी।

रिपब्लिकन सीनेटर माइक यंग ने मांग की कि दुष्कर्म और करीबी रिश्ते में सबंध से गर्भ ठहरने की स्थिति में गर्भपात की छूट को खत्म किया जाए और छूट केवल गर्भवती महिला की जान को खतरा होने की स्थिति के लिए सीमित की जाए। 

तब से चल रहा है राजनीतिक विवाद

उन्होंने कहा, ‘यह छूट अजन्में निर्दोष बच्चे की मौत के समान है।’ इंडियाना में तब से राजनीतिक विवाद चल रहा है जब 10 वर्षीय एक दुष्कर्म पीड़िता गर्भपात कराने के लिए पड़ोसी राज्य ओहायो से इंडियाना आई। ओहायो की लड़की के मामले ने तब ध्यान आकर्षित किया जब इंडियानापोलिस के डॉक्टरों ने बच्ची को गर्भपात के लिए इंडियाना जाने की सलाह दी क्योंकि ओहायो ने पिछले महीने अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ‘भ्रूण का दिल धड़कने की आवाज आने पर’ गर्भपात पर रोक लगा दी है। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here