33 C
Mumbai
Tuesday, April 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अयोग्यता का नोटिस जारी शिंदे गुट के 16 बागियों को

Array

महाराष्ट्र की राजनीति में मामला अब डिसक्वॉलिफिकेशन के स्तर पर पहुँच गयी है, बताते हैं कि एकनाथ शिंदे गुट के 16 बागी विधायकों को डिप्टी स्पीकर कार्यालय ने समन जारी कर दिया है. सभी को नोटिस जारी कर 27 जून की शाम 5:30 बजे तक जवाब देने के लिए कहा गया है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

वहीं शिवसेना ने भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल न होने पर भी सभी को नोटिस जारी किया है. पार्टी व्हिप सुनील प्रभु ने सभी 16 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने का नोटिस जारी कर दिया है. उन्होंने भी 27 जून की शाम 5 बजे तक अनुपस्थित रहने पर लिखित जवाब देने के लिए कहा गया है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

नोटिस में कहा गया है कि अगर विधायक जवाब नहीं देते हैं तो यह मान लिया जाएगा कि आपके पास कहने के लिए कुछ नहीं है. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई का फैसला लिया जाएगा.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इससे पहले मुंबई के शिवसेना भवन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि कोई और बाल ठाकरे के नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकता है. बता दें कि दोपहर बाद खबर आई थी कि गुवाहाटी में मौजूद एकनाथ शिंदे का गुट नई पार्टी बना सकता है जिसका नाम शिवसेना (बालासाहेब) हो सकता है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here