तिहाड़ जेल प्रशासन को पूरा चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने का आदेश, ईएनटी और हड्डियों की समस्या का दिया था हवाला
आतंकी हमले के मामले में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को लेकर बड़ी खबर है। विशेष एनआईए अदालत ने तिहाड़ जेल प्रशासन को उसे पूरा इलाज देने का निर्देश दिया है। अदालत ने उसे एम्स में जांच कराने के लिए भी कहा है। राणा ने अदालत में याचिका दायर की थी। इसमें उसने कान, नाक और गले यानी ईएनटी से जुड़ी समस्याओं और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों का जिक्र किया था। इसके बाद विशेष एनआईए अदालत ने तिहाड़ जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि राणा को पूरा चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, उसकी जांच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में कराई जाए।

