रिपोर्ट- विपिन निगम
- अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली।
- वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर आसानी से हो गए फरार।
न्यूज डेस्क वाराणसी: वाराणसी में शनिवार सुबह पिशाच मोचन इलाके में बदमाशों ने पति-पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। कर्मकांड कराने वाले के के उपाध्याय पिशाच मोचन के गद्दीदार थे और वहीं कर्मकांड कराते थे। घटना के पीछे भाइयों के साथ संपत्ति विवाद सामने आ रहा है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि पिशाच मोचन पर कर्मकांड कराने वाले गद्दी संचालक के.के उपाध्याय काली महाल में रहते थे। अज्ञात बदमाशों ने शनिवार सुबह घर के बाहर उन्हें गोली मारी दी फिर घर में घुसकर उनकी पत्नी की भी गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग वहां जुटने लगे लेकिन तब तक हमलावर फरार होने में कामयाब रहे।
धार्मिक नगरी में सरेआम हुए इस डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। वारदात के बाद स्थानीय पुलिस के साथ आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
मृतक के बेटे सुमित उपाध्याय ने बताया मारने वाले सभी रिश्तेदार हैं। एक
ग़ाज़ीपुर का हिस्ट्रीशीटर भी शामिल था। हम और पापा घर से निकल कर पिसाच
मोचन गद्दी जा रहे थे। तभी दोनों हाथों से पिस्टल चलाते हुए पापा पर फायर
झोंक दिया। कुछ लोग घर के अंदर घुस कर माँ बर्तन माज रही थी। उसको भी गोली
मार दिए। मुझे बोले तुमको भी खत्म कर दिया जाएगा।