रिपोर्ट-विपिन निगम
रायबरेली (यूपी): रविवार को उन्राव रेप पीड़िता के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद सोमवार को आरोपित भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाने में भाजपा विधायक समेत 10 लोगों को नामजद किया गया है।
नामजद लोगों में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, उनके भाई मनोज सिंह, विनोद मिश्रा, हरपाल सिंह, नवीन सिंह, कोमल सिंह, अरुण सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, अवधेश सिंह पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया।
बांगरमऊ से चार बार एमएलए चुने जा चुके सेंगर पर साल 2017 नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। इसके बाद 2018 में उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।