29 C
Mumbai
Sunday, May 5, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

एक महिला पर दो युवकों ने किया दावा अपनी पत्नी होने का !—– रिपोर्ट – पीके लोधी

एटा-कलक्ट्रेट परिसर पहुंची एक महिला को दो लोगों ने अपनी पत्नी बताकर दावेदारी की। इस पर हंगामा होते देख मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस महिला सहित तीनों लोगों को कोतवाली ले गई। वहां पूछताछ में महिला को लाकर कोर्ट मैरिज करने का मामला निकला।

थाना बागवाला क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी निहाल सिंह ईंट भट्ठे में मजदूरी करता है। उसकी शादी 17 साल पहले बिहार निवासी एक युवती के साथ हुआ था। उसकी आठ और छह साल की दो बेटियां हैं। चार फरवरी को सुमन घर से मलावन आई थी। उसी समय कस्बा मलावन निवासी कमलेश पुत्र कालीचरन सुमन को अपने साथ नोएडा ले गया। जानकारी होने पर निहाल सिंह ने थाना मलावन में शिकायत दर्ज कराई थी।

सोमवार को कमलेश उसी महिला को लाकर कलक्ट्रेट में कोर्ट मैरिज की तैयारी कर रहा था। सूचना पाकर निहाल सिंह भी पहुंच गया। वहां उसने सुमन को अपने साथ चलने को कहा। इस पर कमलेश ने सुमन को अपनी पत्नी बताकर हंगामा किया। बाद में कोतवाली नगर पुलिस की जांच में मामले की पोल खुल गई। पुलिस ने कमलेश को गलत बताते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। बाद में पुलिस ने महिला को उसके पति के साथ भेज दिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »