30 C
Mumbai
Saturday, May 4, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कन्नौज: मोबाइल टावर ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या।

रिपोर्ट-विपिन निगम

यूपी डेस्क(यूपी) कन्नौज: यूपी के कन्नौज जिले में टावर ऑपरेटर की शनिवार रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। बदमाश तमंचा चारपाई के नीचे रख कर भाग निकले। सुबह घटना की जानकारी होने पर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मानीमऊ चौकी थाना क्षेत्र के उदैतापुर के शिवराज सिंह भदौरिया के दो पुत्र देवराज सिंह भदौरिया और रुद्र प्रताप सिंह भदौरिया मानीमऊ ठठिया मार्ग के मुखिया जी कोल्डस्टोरेज के सामने मोबाइल टावर पर ऑपरेटर थे।

देवराज सिंह एक कोठरी में सो रहा था और रुद्र प्रताप सिंह मोबाइल चेम्बर में सो रहा था। अज्ञात लोगों ने शनिवार देर रात देवराज सिंह का दरवाजा खुलवाया और फिर कनपटी में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद कट्टा चारपाई के नीचे रखकर भाग गए।

सुबह छोटे भाई ने देखा तो देवराज चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था। रुद्र ने परिजनों को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »