27 C
Mumbai
Thursday, May 2, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कन्नौज: 499 ग्राम पंचायतो में आज डाले जायेंगे वोट

कन्नौज(यूपी) जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान की घड़ी आ ही गई। सोमवार को सुबह सात बजे से 833 मतदान केंद्रों पर वोट डालने का काम शुरू होगा। जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होगा। शाम पांच बजे तक परिसर के भीतर हो चुके लोग अपना वोट डाल सकेंगे। जिला प्रशासन व पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पीएसी को सहयोग के लिए लगाया गया है।
जिले को प्रशासनिक व्यवस्था की दृष्टि से 30 जोन और 148 सेक्टर में बांटा गया है। जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को उनके दायित्व समझाते हुए डीएम राकेश कुमार मिश्र ने किसी भी तरह की गड़बड़ी न होने देने के लिए सचेत किया। जिले के सभी आठ रवानगी स्थलों से पोलिंग पार्टियों को रवाना कर उनके पहुंच जाने की स्थिति ली गई। पोलिंग पार्टियों को सभी को सेनेटाइजर, ग्लब्स, मास्क की किट भी साथ में दी गई। हालांकि कई लोगों के बस्ते में ग्लब्स नहीं तो कुछ के सैनिटाइजर। बाद में मांगते हुए लोग देखे गए। मंडी समिति के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने पीठासीन अधिकारियों को समझाया और कहा कि पूरी ईमानदारी व निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराएं। एसपी प्रशांत वर्मा ने कहा कि बूथ पर एक समय में निर्धारित संख्या के अतिरिक्त किसी को रहने न दें। यदि कोई उनकी बात पर गौर नहीं करता है तो तत्काल पुलिस फोर्स को बुलाएं। शहर के नवीन मंडी स्थल पर रवानगी पर देरी देख पीठासीन अधिकारियों ने अपनी टीम के साथ बूथ का कार्य यहीं पर निपटा लिया। बैलेट पर मोहर सहित अन्य कार्य निपटाए। इसके अलावा मतपत्रों की कई बार गिनती की गई। ताकि किसी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश न रहे।
महिलाओं संग पति भी पहुंचे 
कन्नौज। नवीन मंडी स्थल पर मतदान कार्मिक की ड्यूटी में काफी संख्या में महिलाएं लगी हुई थी। ऐसे में कई महिलाओं के साथ उनके पति भी पहुंचे। पत्नी के चुनाव डयूटी में व्यस्त होने पर बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी स्वयं ही उठाई। 

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »