26.6 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कलयुगी बेटे ने दिल्ली में चाकुओं से गोदा मां-बाप को, पिता की हुई मौत

Array

नई दिल्ली: कलयुगी बेटे ने दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक बेरोज़गार बेटे ने अपने माता-पिता पर चाकू से बुरी तरह हमला कर दिया. इस भयानक घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है. पूर्वी दिल्ली की डीसीपी प्रियंका कश्यप के मुताबिक पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी के विनोद नगर इलाके में घटी इस घटना के बारे में सोमवार सुबह 6:30 बजे पता चला .

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो 55 साल के देवेंद्र मर चुके थे जबकि उनकी पत्नी मंजू घायल पड़ी हुई थीं. दोनों को चाकू से बुरी तरह गोदा गया था. पुलिस ने आरोपी विशाल को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. विशाल ने बताया कि कई महीनों से उसके पास कोई नौकरी नहीं थी. पैसे को लेकर अक्सर उसका अपने मां बाप से झगड़ा होता था आज आवेश में आकर उसने अपने मां बाप हत्या कर दी.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

फिलहाल पुलिस विशाल को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है. विशाल के पिता दिल्ली जल बोर्ड में नौकरी करते थे, जबकि विशाल होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here