32 C
Mumbai
Sunday, May 5, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कश्यप बाथम समाज के द्वारा धूमधाम से मनाई गई महर्षि कश्यप जयंती

महर्षि कश्यप मुनि के चित्र पर माल्यार्पण करते वरिष्ट सपा नेता सत्यप्रकाश कश्यप व कश्यप समाज के लोग

कन्नौज (यूपी) समाजवादी पार्टी कार्यालय कन्नौज पर महर्षि कश्यप और महराजा निषादराज गुह्य की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान इस बात पर नाराजगी जताई गई कि भाजपा की सरकार में इस दौरान होने वाली छुट्टी को निरस्त कर दिया गया।

सपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष राम सेवक बाथम ने कहा समाजवादी पार्टी ने कश्यप समाज को जो सम्मान दिया और समाजवादी सरकार में कश्यप जयंती पर अवकाश भी किया लेकिन जब भाजपा की सरकार बनी तो उन्होंने अवकाश को रद्द कर दिया। इसलिए आज के दिन हम समाज के लोग इस अपमान का बदला 2022 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करके ही दम लेंगे। वरिष्ट सपा नेता सत्यप्रकाश बाथम ने कहा कि कश्यप बाथम समाज ने हमेशा समाजवादी पार्टी का साथ दिया है ऎसे में समाजवादियों को भी मेरे समाज की अनदेखी नही करनी चाहिए समाज के लोगो को कोई बड़ी जुम्मेदारी देनी चाहिए तभी समाज की पहचान हो सकेगी और उन्होंने अपने समाज के लोगो से अपील की क़ि आने बाले 2122 के चुनाव में अखिलेश भैया की तम मन धन से मदद करके उन्हें फिर से मुख्यमंत्री की सीट पर बैठाना है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कश्यप समाज को सम्मनित समाज की संज्ञा देते हुए कहा इस समाज के राजा गुह्य ने भगवान राम के वनवास के समय जिस तरह उनकी सहायता की वो इतिहास में स्वर्णिम शब्दों में अंकित है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने हमेशा अति पिछड़ों को आगे बढ़ाने का काम किया है। फूलन देवी को देश की सबसे बड़ी संसद में बैठाया। इसलिए कश्यप समाज का कोई हितैषी है तो वो केवल समाजवादी पार्टी है। इस मौके पर सदर विधायक अनिल दोहरे, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी रईस अहमद वरिष्ट सपा नेता सत्यप्रकाश बाथम चैयरमैन धीरेन्द्र आर्य, कैश खां, नरेंद्र मधु कश्यप ऐड्वोकेट, वीरेंद्र कश्यप, राम चंद्र कश्यप, अजय कश्यप, दिलीप कश्यप, राम आसरे कश्यप पूर्व प्रधान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »