29 C
Mumbai
Friday, May 3, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार: नौकरी की नहीं, उत्तर भारतीयों में योग्यता की कमी।

संतोष गंगवार बरेली में केंद्र सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे थेप्रिंयका गांधी ने कहा- मोदी सरकार देश में आर्थिक मंदी लाई, इसके चलते नौकरियां छिन रही

लोगों का अपमान कर बच नहीं सकते: प्रियंका गांधी

न्यूज़ डेस्क (यूपी)बरेली: बरेली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने शनिवार को उत्तर भारतीयों को लेकर विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में नौकरियों की कमी नहीं है बल्कि उत्तर भारतीयों में योग्यता की कमी है। गंगवार ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी बताते हैं कि उन्हें जिस पद के लिए भर्ती करनी है उसके लिए योग्य उम्मीदवार नहीं मिलते हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गंगवार के इस बयान पर पलटवार किया।

प्रियंका गांधी ने कहा, ”मंत्रीजी, 5 साल से ज्यादा आपकी सरकार है। नौकरियां पैदा नहीं हुईं। जो नौकरियां थीं वो सरकार द्वारा लाई आर्थिक मंदी के चलते छिन रही हैं। नौजवान रास्ता देख रहे हैं कि सरकार कुछ अच्छा करे। आप उत्तर भारतीयों का अपमान करके बच निकलना चाहते हैं। ये नहीं चलेगा।”

जनता में शासन के प्रति विश्वास जगा: गंगवार

  • केंद्रीय मंत्री बरेली में केंद्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दे रहे थे। गंगवार ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले पांच साल में अपने कार्य से जनता में शासन के प्रति विश्वास जगाया है। देश में आर्थिक मंदी जैसी स्थिति नहीं है। सरकार ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का विलय भी शामिल है।
  • संतोष गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और कई अन्य योजनाओं के जरिए सरकार ने छोटे व्यापारियों को बड़ा उद्यमी बनाने की कोशिश की। इससे देश में रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। केंद्र सरकार 2024 तक हर घर में पीने का पानी पहुंचाने के प्रति प्रतिबद्ध है।
Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »