31 C
Mumbai
Wednesday, May 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

केन्द्र का फैसला नहीं होगा जनवरी, फरवरी माह में बोर्ड की परीक्षा का कोई आयोजन

नई दिल्ली : सीबीएसई परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को कहा कि, “जनवरी या फरवरी माह में बोर्ड की कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. परीक्षाओं के संचालन पर निर्णय बाद में लिया जाएगा।” मंत्री ने कहा कि हमने इस वर्ष जेईई तथा नीट परीक्षा का आयोजन कराया है, COVID-19 महामारी के मध्य आयोजित यह परीक्षा सबसे बड़ी परीक्षा में से एक थी।

https://twitter.com/DrRPNishank/status/1341331715508191232?s=20

शिक्षा मंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों को लेकर कहा कि, “बोर्ड की परीक्षा जनवरी में नहीं करायी जा सकेगी, लेकिन ये परीक्षा कब कर पाएंगे, इस बारे में हम फरवरी के बाद विचार करेंगे. अर्थात जनवरी-फरवरी में बोर्ड की परीक्षायें स्थगित रहेंगी और उसके बाद ही इसके बारे पर विचार करेंगे.”

इतना ही नहीं मंत्री ने बोर्ड परीक्षा के मोड पर बात करते हुए कहा कि CBSE के 24 हजार से ज्यादा स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों में हैं, इसलिए ऑनलाइन परीक्षाओं को कराना पाना फिलहाल संभव नहीं हैं।

 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here