31 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कैश और हथियार अमानतुल्लाह खान ने मेरे घर रखा था, ACB के सामने हामिद अली ने कबूला

Array

दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान (AAP MLA Amanatullah Khan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अमानतुल्लाह पर दिल्ली वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार करने का आरोप है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

दिल्ली एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को हुई छापेमारी में लाखों का कैश और हथियार बरामद होने के बाद अमानतुल्लाह खान के करीबी हामिद अली खान को गिरफ्तार कर लिया है।

एसीबी सूत्रों ने बताया कि ‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान के करीबी हामिद अली खान ने एसीबी को बताया है कि अमानतुल्लाह ने ही उसके घर में हथियार और नकदी रखी थी और सभी लेन-देन उनके निर्देश पर किए गए थे।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

एसीबी ने शुक्रवार को दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में चार जगहों पर छापेमारी की थी और वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया था। एसीबी ने जिन जगहों पर छापेमारी की थी उनमें हामिद अली की संपत्ति भी शामिल थी।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

एसीबी ने जामिया नगर निवासी हामिद अली के घर से बिना लाइसेंस वाला एक हथियार, 12 लाख रुपये कैश और कुछ कारतूस बरामद किए थे। हामिद अली को दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here