27 C
Mumbai
Thursday, May 2, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कोरोना – जाने भारत के केन्द्र / राज्य के इमरजेंसी नंबर

नई दिल्ली – कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 25 मार्च 2020 से ही पूरे देश में लॉकडाउन हो। लॉकडाउन के बावजूद भारत में कोविड-19 के केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार (9 अप्रैल) को 5734 तक पहुंच गई, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 166 हो गई। कोविड-19 के 5095 रोगियों का इलाज चल रहा है, जबकि 472 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है। अब कोरोना वायरस के संक्रमण को पूरी तरह से रोकने के लिए राज्य कड़े कदम उठा रहे हैं।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस हॉटस्पॉट (अत्यधिक प्रभावित इलाके) को 15 अप्रैल तक पूरी तरह सील कर दिया गया है। दिल्ली में 20 इलाकों को जबकि उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में अतिसंवेदनशील इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया है। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ के अलावा गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर जिले के कुछ इलाकों को पूरी तरह से बंद कर दिया है। सील के दौरान सभी आवश्यक वस्तुएं प्रशासन द्वारा लोगों तक पहुंचाई जाएंगी और लोग घरों से बाहर नहीं निकल सकते हैं।

इसके अलावा कुछ राज्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लॉकडाउन बढ़ाने का अनुरोध किया है। लॉकडाउन बढ़ाने पर आखिरी फैसला अभी होना बाकी है। इस बीच ओडिशा ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। वहीं उत्तराखंड सरकार लॉकडाउन बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखने जा रही है। अगर आप कोरोना वायरस संकट के चलते किसी मदद की आस रखते हैं तो नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबरों के जरिए केंद्र/राज्य सरकारों से संपर्क कर सकते हैं।

मदद के लिए इन हेल्पलाइनों पर करें कॉल

नेशनल हेल्पलाइन नंबर

– 91-11-23978046 टोल फ्री नंबर-1075

आंध्र प्रदेश-08662410978 अरुणाचल प्रदेश-9436055743 असम-6913347770 बिहार-104 छत्तीसगढ़-07712235091 गोवा-104 गुजरात-104 हरियाणा-8558893911 हिमाचल प्रदेश-104 झारखंड-104 कर्नाटक-104 केरल-0471-2552056 मध्य प्रदेश-0755-2527177 महाराष्ट्र-020-26127394 मणिपुर- 3852411668 मेघालय-108 मिजोरम-102 नागालैंड-7005539653 ओडिशा-9439994859 पंजाब-104 राजस्थान-0141-2225624 सिक्किम-104 तमिलनाडु-044-29510500 तेलंगाना-104 त्रिपुरा-0381-2315879 उत्तराखंड-104 उत्तर प्रदेश-18001805145 पश्चिम बंगाल-033-23412600 अंडमान-निकोबार-03192-232102 चंडीगढ़-9779558282 दादर-नगर हवेली-104 दिल्ली-01122307154, 011-23469526, 1077 जम्मू-01912520982 कश्मीर-01942440283 लद्दाख-01982256462 लक्षद्वीप-104 पुडुचेरी-104

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लोगों तक सही सूचनाएं पहुंचाने के लिये व्हाट्सएप पर एक विशेष हेल्पलाइन की शुरुआत कर चुकी है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने +91 88000 07722 पर विशेष व्हाट्सएप हेल्पलाइन शुरू की है। यह नि:शुल्क सेवा है तथा यह कोरोना वायरस महामारी को लेकर सही, भरोसेमंद तथा ताजी सूचनाओं के केंद्रीय स्रोत का काम करेगी।

केंद्र सरकार का हेल्पलाइन नंबर केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस हेल्प डेस्क नंबर 9013151515 किसी भी वक्त वॉट्सएप से मैसेज कर जानकारी मांगी जा सकती है। इसके अलावा आप ईमेल के जरिए भी सरकार से जानकारी ले सकते हैं। सरकार ने इसके लिए ncov2019@gov.in ईमेल आईडी जारी की है।

साभार ई.खबर

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »