31 C
Mumbai
Thursday, May 2, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख ने दी प्रियंका गांधी का शिमला स्थित बंगला गिराने की धमकी

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की महिला मोर्चा की प्रमुख ने धमकी दी है कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का शिमला स्थित बंगला भी गिराया जा सकता है। हालांकि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा नेत्री के इस बयान का समर्थन नहीं किया है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख ने दी धमकी
खबर के अनुसार, हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख राशिम धर सूद ने अपने एक वीडियो संदेश में यह धमकी दी है। अपने वीडियो संदेश में राशिम धर सूद ने कंगना रनौत का ऑफिस गिराने के कारण शिवसेना की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि “अगर जरूरत पड़ी तो हम कांग्रेस की बेटी प्रियंका गांधी को भी नहीं छोड़ेंगे, जिन्होंने शिमला में एक घर बनाया है। हम वादा करते हैं कि हम उनका भी घर तोड़ देंगे।” कंगना रनौत का संबंध हिमाचल प्रदेश से ही है।

मुख्यमंत्री ने जताई असहमति
वहीं भाजपा नेता के उक्त बयान से सीएम जयराम ठाकुर ने असहमति जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हिमाचल की बेटी कंगना को महाराष्ट्र सरकार द्वारा निशाना बनाया गया है, हम उसकी आलोचना करते हैं लेकिन हम इस बयान (महिला मोर्चा चीफ के बयान) का भी समर्थन नहीं करते हैं।”

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »