33 C
Mumbai
Tuesday, May 28, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

गला रेतकर महिला की हत्या, बिखरे मिले घर के सामान, सिर पर भारी चीज से हमले के मिले निशान।

रिपोर्ट-विपिन निगम

कानपुर(यूपी): बर्रा थाना इलाके के अंबेडकरनगर में गुरुवार की दोपहर एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घर में सामान चारो तरफ बिखरा था और अलमारी का लॉकर भी खुला पाया गया। लेकिन मृतका के शरीर पर जेवरात सुरक्षित मिले हैं। पुलिस को शंका है कि, लूट की शक्ल देने के लिए सामानों को बिखेरा गया। हालांकि हर पहलु को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।

घर पर अकेली थी महिला
बर्रा थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकरनगर निवासी संतोष कुशवाहा पिकअप चालक है। वह यहां पत्नी अंशू कुशवाहा के साथ रहता था। संतोष काम के सिलसिले में बुधवार को मध्य प्रदेश चला गया। अंशू घर पर अकेली थी। गुरूवार दोपहर पड़ोसी महिला कपड़े फैलाने के लिए छत पर गई तो उसने देखा कि कमरे में अंशू का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पुलिस ने महिला के पति को सूचना दे दी है।

बिखरा मिला सामान,जेवर सुरक्षित
फॉरेंसिक टीम के मुताबिक महिला ने जो जेवर पहने थे, वो उसके शरीर पर मौजूद हैं। इसके साथ ही हत्यारों ने लूट की शक्ल देने के लिए घर का सामान बिखेरा है। मृतका का पति आ जाए तो वही इसकी पुष्टी कर सकता है कि लूट हुई है या नहीं। इसके साथ ही महिला ने हत्यारो के साथ संर्घष भी किया है। महिला के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया है और धारदार हथियार से हत्या की गई है।

पड़ोसी रेखा के मुताबिक उसने गुरूवार सुबह अंशु को देखा देखा था। सुबह उसने किसी रिश्तेदार के घर जाने की बात कही थी। एसपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि, लूट की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »