31 C
Mumbai
Friday, May 3, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

गायब हुए युवक का शव नहर मे मिला ၊

रिपोर्ट – विपिन निगम

मैनपुरी(up) – किशनी थाना क्षेत्र ग्राम नगला तारा निवासी 18 वर्षीय सुनील शाक्य पुत्र राजबहादुर शाक्य बीते 10 जुलाई को घर से अचानक लापता हो गया। बताया गया है कि परिजनों से उसका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

लेकिन उसके बारे में कोई पता नहीं चला। गुरुवार को भी पूरे दिन परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन कोई जानकारी सामने नहीं आई।किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला तारा से दो दिन पूर्व गायब हुए युवक का शव नहर की झाल में फंसा मिला। राहगीरों ने शव देखा तो लोगों की भीड़ जमा हो गई।

खबर पाकर पहुंचे परिजनों में शव को देखते ही कोहराम मच गया। जानकारी पाकर पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं कराया है। शुक्रवार को तड़के नहर के किनारे से गुजरे राहगीरों ने नहर की झाल में शव फंसा देखा तब घटना की जानकारी हो सकी। शव की पहचान अश्विनी के रूप में परिजनों ने की।

घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी सुनील कुमार भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी जुटाई। परिजनों ने युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात कही और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों से बात करने के बाद पुलिस वापस लौट आई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम है। गांव वाले भी शोक में डूबे हुए हैं।

घटना की जानकारी पाकर पुलिस पहुंच गई थी। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया है। घटना के संबंध में कोई तहरीर भी पुलिस के पास नहीं आई है। परिजनों का कहना है कि घरेलू विवाद में नाराज होकर युवक ने आत्महत्या की है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »