28 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

गिरिराज गाड़ी रोकने से भड़के, किया बॉयकाट अमित शाह की बैठक का

Array

अमित शाह दो दिनों के बिहार दौरे पर सीमांचल पहुंचे हैं. पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करने के बाद वह किशनगंज के माता गुजरी यूनिवर्सिटी में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में शामिल हो रहे हैं. यह बैठक अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है. बैठक में शामिल होने आए बीजेपी नेताओं की गाड़ी माता गुजरी यूनिवर्सिटी के बाहर ही रोक दी गई जिसके बाद सभी नेता गाड़ी से उतरकर पैदल ही कार्यक्रम स्थल तक गये. केंद्रीय मंत्री और बिहार बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह भी जब बैठक में शामिल होने पहुंचे तो सुरक्षा कारणों से उनकी गाड़ी भी रोकी गई जिसपर वह भड़क गये और अमित शाह की बैठक का बॉयकाट करते हुए वापस सर्किट हाउस लौट गए.

दरअसल अमित शाह यहां बीजेपी नेताओं को संबोधित कर रहे हैं. कार्यक्रम स्थल पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है. जिसके बाद यहां आने वाले नेताओं की गाड़ी को कार्यक्रम स्थल से थोड़ा पहले ही रोक दिया जा रहा है. इसपर किसी नेता को कोई एतराज नहीं हुआ लेकिन बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह भड़क गए और वहां से वापस लौट गए. बाद में बीजेपी नेताओं के कहने पर वह बैठक में शामिल हुए.

गिरिराज सिंह की जब गाड़ी रोकी गई तो उन्होंने सुरक्षा में तैनात अधिकारी से कहा छोड़ दो जब तुम अंदर नहीं जाने दोगे तो हम नहीं जाएंगे, अब हम सर्किट हाउस जा रहे हैं. इसके बाद सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि सर बगल में ही है, सबको मना किया गया है. इसपर गिरिराज बोले कि मना है तो छोड़ देते है कह देंगे की एडमिनिस्ट्रेशन ने नहीं जाने दिया. इतना कह गिरिराज सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गये. बाद में उन्हें तारकिशोर प्रसाद और दूसरे बीजेपी नेताओं ने मनाया तब गिरिराज सिंह बैठक में शामिल हुए

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here