27 C
Mumbai
Thursday, May 2, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

चलती बस में कंडक्टर ने महिला के साथ की छेड़छाड़

रिपोर्ट-मो०कासिम

औरैया(यूपी): दिल्ली से कानपुर जा रही एक ट्रैवल्स बस के स्लीपर कोच में बस के कंडक्टर ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने महिला को जान से मारने की धमकी दी। आनन फानन में महिला ने 100 नंबर पर सूचना दी। जिस पर पुलिस ने बस टोल प्लाजा पर रोकवा लिया। और बस से आरोपित युवक को पकड़ लिया।

कानपुर देहात निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी पुत्री एक अगस्त को अपनी सास के साथ दिल्ली से ट्रेवल्स की बस से सिकंदरा आ रही थी। रात में लगभग दो बजे उस बस का कन्डक्टर उसकी पुत्री की सीट पर आकर लेट गया। औऱ उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब पुत्री की नींद खुली तब उसने विरोध किया। इस पर उसने स्लीपर कोच की खिड़की बंद कर ली। जैसे ही पुत्री खिड़की खोल कर बाहर निकली तभी बस का कंडक्टर उसे जबरन बस से उतारने की कोशिश करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर उसने अपने परिजनों को फोन पर सूचना दी। तब परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। और दिल्ली से आ रही बस को अनंतराम टोल प्लाजा पर रोक लिया गया। वहीं पर पुलिस ने बस से आरोपित युवक को धर दबोचा। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बस कंडक्टर राज कुमार इटावा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना से ट्रैवल्स बस में सफर करने वाले लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »