31 C
Mumbai
Wednesday, May 22, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

छात्रा के अपहरण का प्रयास मे जोगी को ग्रामीणों ने पीटा, किया पुलिस के हवाले।

रिपोर्ट-विपिन निगम

न्यूज डेस्क(उत्तर प्रदेश)कन्नौज: जनपद कन्नौज सौरिख थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। यहा छात्रा के अपहरण का प्रयास कर रहे जोगी को ग्रामीणों ने दबोच लिया। उसकी धुनाई कर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस जोगी को थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी जोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के ग्राम भदौरियनपुरवा निवासी हाईस्कूल की छात्रा विद्यालय से घर जा रही थी। गोपालपुर और गहैपुरा मार्ग में जोगी मिल गया। वह छात्रा को रोकने लगा। इससे वह डर गई। जोगी ने उसे प्रसाद देने की बात कही। इसके बाद भी छात्रा नहीं रुकी तो वह छात्रा को हाथ पकड़कर खींचने लगा। तभी छात्रा ने शोर मचा दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान आ गए। उन्होंने जोगी की धुनाई कर दी। सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंच गई। छात्रा ने बताया कि जोगी उसे पकड़कर ले जा रहा था। पुलिस जोगी को थाने ले गई। पूछताछ करने पर जोगी ने अपना नाम विजयनाथ पुत्र बिच्छूनाथ निवासी राजपुर बताया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी जोगी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »