33 C
Mumbai
Tuesday, April 30, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

जमीन के विवाद में कुल्हाड़ी से किया हमला।

रिपोर्ट-विपिन निगम,

कन्नौज(यूपी): जनपद के कन्नौज ठठिया थाना क्षेत्र के कौलेपुर्वा गांव में जमीन के विवाद में दबंगों ने एक ग्रामीण के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। कौलेपुर्वा गांव निवासी रामसरन व लाल सिंह के बीच में जमीन का विवाद चल रहा है। जिसके चलते सोमवार की देर शाम को दोनों में कहासुनी हो गई। जिससे गुस्साए लाल सिंह ने रामसरन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसपर उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई। परिजनों ने उसको राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »