Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

जम्मू कश्मीर की बर्फीली हवा शेखावाटी में सर्दी का असर, बदला मौसम का मिजाज सुबह छाया कोहरा !

सौ. फाईल चित्र

रिपोर्ट – पप्पू लाल शर्मा

पाटोदा (सीकर) – मौसम का मिजाज बदलने से पाटोदा व आस पास के क्षेत्रों में शनिवार को दिन भी सुबह में देर तक कोहरा लगा रहे। इस दौरान हल्की हवा बहने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। कोहरे की वजह से धूप काफी विलम्ब से निकली। शनिवार को भी सुबह में मॉर्निंग वॉक में निकले अधिकांश लोगों को चादर ओढ़े देखा गया। अधिकांश महिलाएं भी शॉल ओढ़े हुई थीं। सुबह में बाहर निकलने वाले लोगों की संख्या में कुछ कमी देखी गई। जम्मू कश्मीर में बर्फीली हवा चलने से इसका असर सीकर व आसपास के गांव में देखने को मिला। सीकर में जहां मौसम अचानक सर्द हो गया है। और सुबह सुबह कोहरा देखने को मिला। जिसमें अलसुबह वाहन चालकों खासी समस्या का सामना करना पड़ा। लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में जम्मू कश्मीर बदले मौसम का असर सीकर को देखने को मिल सकता है। धीरे धीरे सर्दी का दौर और बढ़ सकता है। और ऐसे किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर छाई।

Exit mobile version