31 C
Mumbai
Monday, May 6, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भारत में भारी वर्षा का अलर्ट जारी।

रिपोर्ट – सज्जाद अली नयाने

मौसम विभाग ने पूरे उत्‍तर भारत में अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

देश – भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के बीच दिल्‍ली, हरियाणा, पंजाब, जम्‍मू-कश्‍मीर, पूर्वी मध्‍य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। पंजाब में भाखड़ा बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के चलते चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली में शनिवार को यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी के स्तर के करीब पहुंच गया। वहीं बाढ़ग्रस्त केरल में हालात सामान्य हो रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अगले 48 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जम्मू क्षेत्र के कठुआ और सांबा जिले अचानक आई बाढ़ से प्रभावित हैं। अचानक आई बाढ़ में शनिवार को जम्मू में एक 47 वर्षीय व्यक्ति बह गया जबकि कठुआ और सांबा जिलों में 15 लोगों को बचा लिया गया।

जम्मू क्षेत्र के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है जिसके चलते तावी नदी समेत प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।

इसी बीच भारत के विभिन्न हिस्सों में बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 269 तक पहुंच गयी है जबकि 42 अन्य लापता हैं।

बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण विभिन्न राज्यों में कई लाख लोग प्रभावित हुए हैं जिनमे अधिकतर लोगों को राहत शिविरों में विस्थापितों के समान जिंदगी व्यतीत करनी पड़ रही है। केरल और कनार्टक के कुछ हिस्सों में भी बाढ़ तथा भूस्खलन के कारण सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »