31 C
Mumbai
Sunday, April 28, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने टाली भारत यात्रा

रिपोर्ट – सज्जाद अली नायाणी

असम में तनावपूर्ण स्थिति के दृष्टिगत जापान के प्रधानमंत्री ने अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी है।

देश-विदेश – भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच 15-16 दिसंबर को होने वाली शिखर बैठक टाल दी गई है।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट करके इसी जानकारी दी है।  उन्होंने ट्वीट किया है कि शिंजो आबे की प्रस्तावित भारत यात्रा के संदर्भ में दोनों देशों ने इस शिखर बैठक को टाल दिया है।  तब निकट भविष्य में आपसी सहमति से यह तय की जाएगी।  यह पूछे जाने पर कि क्या बैठक के स्थान में कोई परिवर्तन किया जाएगा तो उन्होंने बताया कि अभी इस चरण में कोई जानकारी साझा नहीं की जा सकती है। दोनों नेताओं का मणिपुर के विष्णुपुर शहर में इंडिया पीस मेमोरियल पर जाकर उन जापानी सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम भी था, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मारे गए थे।

गौरतलब है कि असम में विवादित नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुए हैं और वहां कर्फ्यू भी लगा दिया गया है।  इसी बात को देखते हुए दोनों नेताओं के बीच होने वाली बैठक को टाल दिया गया है।  असम में नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर पिछले दो दिनों से व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। हजारों लोग इस विधेयक को वापस लिए जाने की मांग को लेकर निषेद्याज्ञा का उल्लंघन करके सड़कों पर उतर आए हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस के साथ झड़प में गुवाहाटी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी।  ज्ञात रहे कि नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे को लेकर बांग्ला देश के विदेशमंत्री भी अपनी भारत यात्रा रद्द कर चुके हैं।

साभार पीटी

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »