27.7 C
Mumbai
Saturday, May 4, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

जामिया शिक्षक संघ ने मोदी सरकार के मंत्री अनुराग ठाकुर को गोलीबारी के लिए ज़िम्मेदार ठहराया

जामिया शिक्षक संघ (जेटीए) ने बीते 30 जनवरी को विश्वविद्यालय के बाहर गोलीबारी के लिए भाजपा सांसद और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर पर दोष मढ़ते हुए कहा कि इससे ज़्यादा और कुछ राष्ट्रविरोधी नहीं हो सकता कि एक मंत्री सार्वजनिक मंच से हिंसा करने के लिए नागरिकों को भड़काए।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, हाल ही में विवादित नागरिकता संशोधन क़ानून के ख़िलाफ़ जामिया मिलिया इस्लामिया के पास प्रदर्शन कर रहे एक समूह पर एक युवक ने गोली चला दी थी। इस घटना से कुछ दिन पहले मोदी सरकार में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक रैली के दौरान ‘देश के ग़द्दारों को…’ का नारा लगवाया था। इसके अलावा शिक्षक संघ ने शाहीन बाग़ के प्रदर्शनकारियों से बतौर नागरिक अपनी ज़िम्मेदारी और संवेदनशीलता दिखाते हुए सड़क के एक तरफ़ से यातायात का रास्ता देने का भी अनुरोध किया है।

मोदी के मंत्री अनुराग ठाकुर पर आरोप है कि उन्होंने हाल में एक चुनावी रैली के दौरान सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों की आलोचना करने के बाद भड़काऊ नारे लगवाए थे। विश्वविद्यालय में स्थिति पर चर्चा के लिए बुलायी गई आमसभा के बाद शिक्षक संघ ने कहा कि हम मानते हैं कि यह गोलीबारी संसद के एक निर्वाचित सदस्य और देश के वित्त राज्य मंत्री के द्वारा ‘गोली मारो’ के आह्वान का नतीजा है। इस गोलीकांड में जान भी जा सकती थी। शिक्षक संघ ने कहा कि इससे अधिक राष्ट्र विरोधी और कुछ नहीं हो सकता कि एक मंत्री सार्वजनिक मंच से नागरिकों को हिंसा के लिए उकसाए और हम उनकी टिप्पणी की निंदा करते हैं। घटना के बाद छात्रों द्वारा दिखाए गए संयम के लिए उनकी सराहना भी की गई

उल्लेखनीय है कि, एक युवक ने बीते 30 जनवरी को भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित जामिया मिलिया के पास सीएए के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे समूह पर गोली चला दी थी। गोली चलाते हुए यह युवक कथित तौर पर चिल्ला कर कह रहा था, ‘यह लो आज़ादी’ घटना में जामिया का एक छात्र घायल हो गया था। गोली चलाने वाला युवक उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर ज़िले (नोएडा) के जेवर इलाक़े के रहने वाला है। उसको फिलहाल 14 दिन की सुरक्षात्मक हिरासत में भेज दिया गया है।

साभार पी.टी.

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »