28 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

झूठ बोल रहे हैं चंपत राय, आप नेता संजय सिंह का बड़ा आरोप

Array

चंपत राय को घटना के बारे में पहले से जानकारी थीं

दिल्ली: झूठ बोल रहे हैं चंपत राय, आम आदमी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह आज फिर मीडिया के सामने राम मंदिर जमीन खरीद को लेकर ट्रस्ट पर लगाए आरोपों को मीडिया के सामने दोहराया और कहा की चंपत राय ने पहले कहा था की वह स्टडी करेंगे जबकि चंपत राय को घटना के बारे में पहले से जानकारी थीं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

चम्पत राय तीन महीने से जमीन के मालिक अंसारी से मिल रहे थे

संजय सिंह ने कहा की चम्पत राय तीन महीने से जमीन के मालिक अंसारी से मिल रहे थे, उनको इस सब मामले की जानकारी पहले से ही थी. संजय सिंह ने कहा की इस पूरे मामले में चम्पत राय झूठ बोल रहे है, संजय सिंह ने आगे कहा की बगल की जमीन 8 करोड़ की तो फिर राम मंदिर के लिए खरीदी गई जमीन इतनी महँगी कैसे इसका जवाब ट्रस्ट के महासचिव को देना चाहिए।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

4800 रुपए प्रति वर्ग मीटर है तो फिर जमीन इतने महँगे में क्यों खरीदी

संजय सिंह ने आरोप लगते हुए कहा की ऋषिकेश उपाध्याय,रवि तिवारी रिश्तेदार है और इन्होने मिलकर रामभक्तो द्वारा जमा किये गए चंदे में डाका डाला है संजय सिंह ने कहा की जब जमीन का मूल्य 4800 रुपए प्रति वर्ग मीटर है तो फिर जमीन इतने महँगे में क्यों खरीदी गई, जमीन में किसने किसने हिस्सा खाया, यह चंदा देने वाली जनता को पता होनी चाहिए ऐसा करना रामभक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ करना है

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here