28.1 C
Mumbai
Friday, May 3, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ताजमहल के फोटो पर भगवा झंडा लगाकर शेयर करने के मामले में अमित जानी गिरफ्तार ।

लखनऊ – राष्ट्रवादी मोर्चा के अध्यक्ष अमित जानी को आगरा पुलिस ने आज लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। अमित जानी पर ताजमहल के फोटो को भगवा झंडा लगाकर फेसबुक पर शेयर करने के साथ ही धार्मिक भावना भड़काने का आरोप है। जानी के साथ उसके एक साथी उपदेश राणा को भी गिरफ्तार किया गया है। आगरा पुलिस ने एसटीएफ और लखनऊ पुलिस की मदद से माल एवेन्यू से दोनों को गिरफ्तार किया था। दोनों को पुलिस टीम आगरा गई है।

ताजमहल की तस्वीर पर भगवा झंडा लगाकर फेसबुक पर शेयर करने के मामले में मेरठ के अमित जानी और मेरठ के ही गोटखा गांव निवासी उपदेश राणा को आज आगरा पुलिस ने लखनऊ से ïगिरफ्तार किया। इनके खिलाफ आगरा में धार्मिक भावनाएं आहत करने और आईटी एक्ट की धारा के तहत ताजगंज थाने में केस दर्ज किया गया था। इनको लखनऊ के माल एवेन्यू में अमित जानी के घर से गिरफ्तार किया गया।

अमित जानी ने फेसबुक पर आगरा के ताजमहल का भगवा झंडा लगा फोटो शेयर करने के साथ ही तीन नवंबर को सभी हिंदुओं को ताजमहल पहुंचने का एलान किया था। फेसबुक पर फोटो पोस्ट होने के बाद पुलिस हरकत में आई। अमित जानी की लखनऊ में गिरफ्तारी के बाद आगरा के सदर कोतवाली में तमाम हिंदूवादी एकत्र होकर हंगामा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अमित जानी ने आगरा के ताजमहल का भगवा झंडा लगा फोटो पोस्ट करने के साथ ही लिखा था कि तीन नवंबर को देश भर से जुड़े सभी हिंदू मित्र आगरा पहुंचें। तस्वीर अच्छी लगे तो यर कर दें। तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद से ही आगरा मुद्दा फिर गरमाता दिखाई दे रहा था।

अमित जानी ने 23 अक्टूबर को आगरा के ताजमहल के अंदर तमाम हिंदूवादियों के साथ चालीसा का पाठ किया था। इस दौरान ताजमह की सुरक्षा में लगी सीआइएसएफ तथा ताजगंज पुलिस मूकदर्शक बनी रही थी।

फेसबुक पर पोस्ट का समाचार मीडिया में प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आई और अमित जानी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद अमित जानी ने कहा योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनते ही ताजमहल को तेजो महल कहने से भूल गए। अमित जानी ने कहा मैं सच्चा हिंदू हूं। इसके साथ ही अमित जानी ने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने मुलायम सिंह यादव के कहने पर लखनऊ में बसपा की मुखिया मायावती की मूर्तियां तोड़ी थीं।

– द्वारा व्हाट्स एप (सावधान इंडिया डॉट कॉम )

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »