सौ. द्वारा चित्र
रिपोर्ट – रवीन्द्र कुमार
देश की राजधानी में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 31 वर्षीय विदेशी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला उजबेकिस्तान की नागरिक है, जिसके साथ कुछ लोगों ने पहले मारपीट की और तीन लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। यह घटना वसंत कुंज इलाके की है, जहां महिला के साथ कार में ही बदमाशों ने रेप किया। बता दें कि यह घटना 10 अगस्त की है, महिला दो महीने पहले भारत आई थी।
जानकारी के अनुसार महिला ने दावा किया है कि जिन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया, उसमे से एक आरोपी को वह जानती हैं। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी गुरुग्राम का है, जोकि पीड़िता का जानने वाला है। आरोपी की तकरीबन सात महीने पहले महिला से दोस्ती हुई थी।
अपनी शिकायत में महिला ने तीन लोगों का नाम लिया है, जिन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है। डेप्युटि कमिश्नर ऑफ पुलिस साउथ वेस्ट देवेंद्र आर्या ने बताया कि महिला दो महीने पहले भारत आई थी। वह अपनी दोस्त के साथ मडांगिरी में रह रही थी।