29.2 C
Mumbai
Saturday, May 4, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

देवेंद्र फडणवीस बोले भाजपा अपने बूते ही लड़ेगी महाराष्ट्र में चुनाव

मुंबई: देवेंद्र फडणवीस बोले भाजपा, महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में आगामी सभी चुनाव अपने बल पर ही लड़ेगी। भाजपा राज्य में विपक्ष के रूप में आम जनता के मुद्दों को न्याय दे रही है, इसलिए भाजपा को भारी बहुमत मिलेगा और सूबे में अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक का पत्र उनके पार्टी अध्यक्ष के पास है। यह शिवसेना का आंतरिक मामला है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को ही निर्णय लेना है। शिवसेना के कई विधायकों का विचार भले ही इस तरह का हो सकता है, लेकिन भाजपा अब किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

फडणवीस ने बताया कि भाजपा आम जनता के बीच रहकर बेहतर काम कर रही है। इसलिए उसे हर स्तर पर जनसमर्थन मिल रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने भी कहा कि प्रताप सरनाईक ने अपने पत्र में उन्हें जो महसूस हुआ, वह लिखा है। इसपर निर्णय उनके पार्टी अध्यक्ष को करना है। भाजपा में सभी काम लोकशाही पद्धति से किया जाता है। यहां निर्णय का अधिकार शीर्ष नेतृत्व को है। 

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उल्लेखनीय है कि शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर भाजपा के साथ सम्बंधों को सुधारने की मांग की है। प्रताप सरनाईक ने अपने पत्र में कहा था कि कांग्रेस एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शिवसेना को कमजोर कर रही हैं। इसलिए अगर शिवसेना भाजपा के साथ जाये तो नगरनिकाय चुनाव में शिवसेना को लाभ हो सकता है। 

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »