31 C
Mumbai
Friday, May 15, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

देश में कोरोना के सरकारी आकड़ों को मुँह चिढ़ाती 4200 से ज़्यादा मौतें

Array

नई दिल्ली: देश में कोरोना के सरकारी आकड़ों को, भारत में कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को 4200 से अधिक मरीजों की जान कोविड की चपेट में आने से गई है। वहीँ संक्रमितों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है, पिछले 24 घंटों में तीन लाख 48 हज़ार 555 नए केस दर्ज किये गए.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

ज्ञात हो कि इससे पहले 7 मई को सबसे अधिक मौतें कोरोना के कारण गई थी। तब 4 हजार 187 लोगों ने दम तोड़ा था। कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र से कर्नाटक आगे निकल गया है। यहां कोविड के 5 लाख 87 हजार 452 एक्टिव केस हो गए हैं। जबकि महाराष्ट्र में यही संख्या 5 लाख 58 हजार 996 है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहीं भारत में कोरोना तांडव के बीच ऑक्सीजन की कमी के कारण कई लोगों की जान गई है। महाराष्ट्र में कोरोना के पिछले 24 घंटे के भीतर 40 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 793 लोगों की जान गई है। अब तक सूबे में 77 हजार से अधिक लोगों की जान कोविड की चपेट में आने से गई है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मुंबई में कोरोना संकट के बीच राहत की खबर है। यहां पिछले 24 घंटे के भीतर कोविड के 1 हजार 717 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 51 लोगों की मौत हुई है। साथ ही 6 हजार से अधिक लोग ठीक हुए हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here