28 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

देश में फिर कोरोना के नए मामले दो लाख के पार, चार हज़ार से ज़्यादा मौतें भी…

Array

नई दिल्ली: देश में फिर कोरोना के पिछले 24 घंटे में 2.08 लाख नए मामले सामने आए हैं। वहीं 4157 लोगों की मौत भी हो गई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह दी गई। इससे एक दिन पहले भारत में पिछले 42 दिनों में पहली बार दो लाख से कम नए केस सामने आए थे।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

देश में फिर कोरोना के…

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 3 लाख 11 हजार 388 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 25 लाख से कम हो गए हैं। भारत में अभी एक्टिव केसों की संख्या 24 लाख 95 हजार 591 है।

ताजा अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 22 लाख 17 हजार 320 लोगों का कोरोना टेस्ट भी हुआ। ये एक दिन में हुई सबसे अधिक टेस्टिंग है। इसी के साथ पिछले एक साल में देश में कोरोना के लिए 33 करोड़ 48 लाख 11 हजार 496 सैंपल्स की टेस्टिंग की जा चुकी है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पिछले 24 घंटे में 2 लाख 95 हजार 955 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं। ऐसे में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या अब भारत में बढ़कर 2 करोड़ 43 लाख 50 हजार 816 हो गई है। वहीं 20 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में रिकवरी रेट अभी 89.66 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 11.45 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर अभी 9.42 प्रतिशत है। ये लगातार दूसरा दिन है जब देश में दैनिक संक्रमण दर 10 प्रतिशत से कम है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कोरोना: इन पांच राज्यों से सबसे अधिक नए केस
भारत में जिन पांच राज्यों में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक केस आए उसमें तमिलनाडु (34, 285) शीर्ष पर है। इसके बाद केरल है। केरल में 29,803 नए केस आए हैं। वहीं महाराष्ट्र में 24,136 नए मामले और कर्नाटक में 22,758 कोरोना के केस मिले हैं। पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 17,005 केस सामने आए हैं।

ऐसे में इन पांच राज्यों से ही 61.26 प्रतिशत केस देश में सामने आए हैं। इसमें अकेले तमिलनाडु से 16.41 प्रतिशत मामले हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें एक दिन में एक बार फिर महाराष्ट्र से दर्ज हुई हैं। यहां 1137 लोगों की मौत हुई है। वहीं कर्नाटक में 558 मौतें हुई हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here