27 C
Mumbai
Thursday, May 2, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

निजी सचिव ने सचिवालय में रिवाल्वर से खुद को उड़ा कर की आत्महत्या

आईएएस रजनीश दुबे के निजी सचिव विशम्भर दयाल ने छुट्टी के दिन सचिवालय में स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत्यु की पुष्टि किया। उन्होंने रिवाल्वर कनपटी पर लगाकर खुद को गोली मारी। घटना के कारणों पर सचिवालय अधिकारियों ने मौन धारण किया हुआ है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

प्रदेश में आज कृष्ण जन्माष्टमी के कारण सचिवालय में भी छुट्टी थी मगर बावजूद विशम्भर दयाल बापू भवन स्थित दफ्तर पहुंचे थे। यहां आठवें फ्लोर के रूम नम्बर 824 में दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्होंने खुद को गोली मारी।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

गोली की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग कमरे में पहुंचे तो विश्वंभर दयाल खून से लथपथ थे। घटना की तत्काल अधिकारियों को जानकारी दी गई और उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कुछ देर में मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ ही कई सीनियर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस की एक टीम उनके बापू भवन स्थित रूप पर भी गई है। बापू भवन का मेन गेट बंद कर दिया गया है। मीडिया को भी नहीं जाने दिया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना के समय मौजूद लोगों से पूरी जानकारी ली जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे क्या कारण थे। इसकी पड़ताल में पुलिस जुटी है। इस पूरे प्रकरण में छुट्टी के दिन रिवाल्वर लेकर विशम्भर दयाल का दफ्तर आना चर्चा की विषय बना हुआ है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »