29.3 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामले बढ़े, लगा सोनारपुर में लॉकडाउन

Array

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में कोरोना के मामले बढ़ते देख तीन दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया हैं।

कोरोना के मामले, पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के सोनापुर से है। जहां, कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिसके चलते यहां तीन दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। इन तीन दिनों में सिर्फ जरुरती सेवाओं के लिए बाहर निकलने की इजाजत दी गई है। वहीं, इस क्षेत्र में 19 कंटेनमेंट जोन भी घोषित किया गया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

कोलकाता से सोनारपुर लगभग 20 किलोमीटर है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बंगाल सरकार को पत्र लिख मामले के बढ़ने की चिंता जताई है। ICMR ने कहा कि दुर्गा पूजा के बाद बंगाल में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। दुर्गा पूजा के बाद करीब 25 फीसदी मामले बढ़े हैं। वहीं,24 घंटों में करीब 248 मामले सामने आए है, जिसमें 6 की मौत हो गई है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पश्चिम बंगाल की सरकार को केंद्र ने बढ़ रहे कोरोना के मामलों और हुई मौतों की समीक्षा करने को कहा है। आगे कहा आ रहे त्यौहारों में विशेष ध्यान दें ताकि कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी ना हो और पूरी तरह दिए गए गाइडलाइंस का पालन करें।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के बाद कोरोना के मामलों में 20,936 मामले सामने आए हैं, जिसमें 343 मरीजों की जान जा चुकी है जो इस दौरान भारत में नए मामले का 3.4 फीसदी ह, जिसमें 4.7 फीसदी लोगों की जान जा चुकी है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here