30 C
Mumbai
Wednesday, May 1, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

रिपोर्ट- विपिन निगम


न्यूज़ डेस्क (यूपी) लखनऊ: पेट्रोल और डीजल दामों में हुई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया। महंगाई के विरोध में विधानसभा के सामने कांग्रेस के तमाम लोगों ने रिक्शा चलाकर डीजल पेट्रोल के बढ़े दाम के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की थी। राज बब्बर ने राज्य सरकार से इस बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। वहीं प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल के वैट की दरों में दी जा रही छूट को वापस ले लिया है, जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर जिलों में कांग्रेस प्रदर्शन करेगी।

पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी व कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने भी बढ़ी हुई कीमतों का विरोध किया है। कहा है जनता पहले से महंगाई की मार झेल रही है। इस समय किसानों को धान की खेती के लिए पानी की जरूरत है, इस बढ़ोतरी का सीधा असर किसानों पर पड़ेगा।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »