28.8 C
Mumbai
Wednesday, July 15, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

‘पीएम मोदी पर पुतिन को रोकने का प्रभाव’: पोलैंड के राज्य सचिव ने भारत और प्रधानमंत्री की तारीफ की

वारसॉ। रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर पोलैंड के विदेश मंत्रालय के राज्य सचिव व्लाडिस्लाव तेओफिल बार्टोशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार की सराहना की है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी दुनिया में एक बहुत जाने-माने नेता हैं, जिनका काफी सम्मान किया जाता है। भारत के रूस के साथ लंबे समय से संबंध रहे हैं और इससे पहले भी एक गुटनिरपेक्ष देश के रूप में भी उसके सोवियत संघ के साथ अच्छे संबंध थे।

‘पीएम मोदी की बातों को ध्यान से सुनते हैं पुतिन’

उन्होंने कहा, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वास्तव में उन बातों पर ध्यान देते हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी उनसे कहते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन युद्ध के दौरान पुतिन को सामरिक परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से रोकने में अहम भूमिका निभाई थी।

बार्टोशेव्स्की ने कहा, यह सच है कि प्रधानमंत्री मोदी उन कुछ नेताओं में से एक हैं, जो वास्तव में राष्ट्रपति पुतिन पर कुछ दबाव डाल सकते हैं और अपना प्रभाव डाल सकते हैं। स्पष्ट रूप से भारत ऐसा कर सकता है और इस संघर्ष को रोकने में भूमिका निभा सकता है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here