31 C
Mumbai
Sunday, April 28, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात में तोड़ी गई महात्मा गांधी की प्रतिमा

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात अमरेली ज़िले में हरि कृष्णा झील के पास भारत के राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तोड़ दिया गया।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत के राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी की एक मूर्ति को 2018 में गुजरात अमरेली ज़िले की झील के पास एक बगीचे में स्थापित किया गया था। सूरत स्थित ढोलकिया फाउंडेशन के हीरा बैरन सावजीभाई ढोलकिया द्वारा महात्‍मा गांधी की प्रतिमा को स्‍थापित और सुशोभित किया गया था। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं इस प्रतिमा का अनावरण किया था। यह जानकारी एक स्थानीय अधिकारी ने दी है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि, यह घटना शुक्रवार देर रात की है। दोषियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ़्तार करने का प्रयास जारी है।

इस बीच स्थानीय लोगों का कहना है कि महात्मा गांधी की प्रतिमा को भगवा धारी कुछ लोगों ने रात में तोड़ा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि, जब उनके द्वारा प्रतिमा को तोड़ा जा रहा था तो उन्हें ऐसे करने से रोका भी गया, पर उन्होंने ज़ोर-ज़ोर से जय श्रीराम के नारे लगाए और मना करने वालों को डराकर भगा दिया। इस बारे में स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन किया लेकिन पुलिस मौक़े पर बहुत देर में पहुंची। महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ने जाने से इस इलाक़े में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

साभार पी.टी.

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »