31 C
Mumbai
Saturday, May 18, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

प्रियंका गांधी ने कहा‌‌- कांग्रेस जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज गाज़ियाबाद और साहिबाबाद में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार और रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले पांच वर्ष में जनता के मुद्दों पर जमीन पर सिर्फ कांग्रेस ही दिखी है, कांग्रेस ने हर तरह का मुद्दा उठाया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इस दौरान उन्होंने कहा कि आर्मी की भर्ती व अन्य भर्तियों को लेकर युवा वर्ग दुखी है। किसान और नौजवान की परेशानी बयां कर रहा है। यही है उत्तर प्रदेश की असली आवाज।’’ इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत से लड़ रही है। 30 साल में पहली बार हमारी पार्टी ने यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हम ऐसे मुद्दे जो वास्तव में जनता के लिए हितकारी हैं, जनता से संबंधित हैं, उनको उठा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध ज्यादा बढ़ रहे हैं। क्योंकि पुलिस फोर्स में महिलाओं की कमी है। उदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पुलिस फोर्स में महिलाओं को 25 फीसदी भर्ती में आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर दिन वारदात होती रहती है। जबकि मुख्यमंत्री प्रदेश में अपराध कम होने का दावा करते हैं। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा व्यवस्था पर लोगों से बात की। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में विकास नहीं हुआ, इसीलिए वह जाति-धर्म की राजनीति कर रही है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

रोड शो के दौरान उन्होंने अपना काफिला रोककर खोड़ा के आजाद बिहार निवासी बिजेंद्र सिंह से बातचीत की। विजेंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी की जून महीने में कोरोना काल में मौत हो गई थी। पत्नी नीलम के गर्भवती होने के बाद वह नोएडा के तमाम अस्पतालों में लेकर घूमते रहे। अस्पताल प्रबंधकों ने उनकी पत्नी को भर्ती कर इलाज नहीं दिया। इस पर कांग्रेस महासचिव ने उनकी मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद कांग्रेस महासचिव का काफिला मंगल बाजार में पहुंचा। वहां पर सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदारी प्रथा खत्म कर सफाई कर्मियों को स्थाई कराने की मांग की। इसके बाद उनका काफिला गज्जी भाटी द्वार पर उन्होंने चुनाव प्रचार किया।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

गुरुवार को बारिश के बावजूद उन्होंने बुलंदशहर में प्रचार किया। उन्होंने ट्विटर पर एक युवक के साथ बातचीत का वीडियो भी शेयर किया है, जो सेना में भर्ती होना चाहता है। गन्ना लेकर जा रहे नौजवान के साथ उन्होंने ट्रैक्टर पर बैठक बातचीत की। उन्होंने लिखा कि ‘‘कल आपने उप्र के मुख्यमंत्री की झूठे आंकड़ों वाली प्रेस कांफ्रेंस देखी। अब देखिए जनता की प्रेस कांफ्रेंस। ये नौजवान किसान का बेटा है और आर्मी की भर्ती व अन्य भर्तियों को लेकर दुखी है। किसान और नौजवान की परेशानी बयां कर रहा है। यही है उत्तरप्रदेश की असली आवाज।’’

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »