30 C
Mumbai
Sunday, May 5, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

फरुखाबाद: घर लौट रहे प्रधान पुत्र को मारी गोली

रिपोर्ट-विपिन निगम

न्यूज़ डेस्क (यूपी)फरूखाबाद: जनपद फरुखाबाद में जुताई का पैसा लेकर घर लौटते समय आरोपितों ने प्रधान पुत्र को घेर कर पिटाई कर दी। इस दौरान एक आरोपित ने उसके ऊपर फायर कर दिया। जिसे वह गोली लगने से घायल हो गया। घायल ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया। थाना क्षेत्र के राई गांव निवासी प्रधान का बेटा विनीत कुमार सिंह बुधवार की देर रात खंडौली से अपने जुताई के पैसे लेकर वापस घर लौट रहा था। जब वह खंडौली तिराहा के पास से गुजर रहा था। उसी समय आरोपितों ने उसे घेर लिया। आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर दी। किसी प्रकार विनीत कुमार ने वहां से भागने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी। गोली उसके हाथ में जा लगी। गोली लगते ही विनीत ने शोर शराबा करना शुरू कर दिया। शोर शराबा होने पर गांव के लोग दौड़ पड़े। इस दौरान आरोपित जानमाल की धमकी देकर भाग गए। घटना की सूचना पर परिवार के लोग आ गए। कुछ ही समय बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल का मेडिकल कराया गया। घायल ने गांव के ही छोटे सिंह उर्फ वीरबहादुर, अरुण कुमार, अनूप और एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपितों की तलाश में छापेमारी की। हालांकि कोई भी आरोपित पुलिस के हत्थे नहीं लगा। थाना प्रभारी जयंती प्रसाद ने बताया कि अरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। घायल विनीत की मां सुमन देवी गांव की प्रधान है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »