30 C
Mumbai
Thursday, May 9, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

फर्रुखाबाद में बाबा वीरेंद्र देव के आश्रम पर सीबीआई का छापा।

रिपोर्ट- विपिन निगम

न्यूज़ डेस्क (यूपी)फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद में मंगलवार को सीबीआई ने बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालय में बने आश्रम में छापेमारी की। टीम ने यहां करीब दो घंटे तक जांच-पड़ताल की। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस आश्रम के बाहर ही रही।

केंद्रीय खुफिया एजेंसी की टीम सबसे पहले कंपिल थाने पहुंची। यहां से पुलिस फोर्स को साथ लिया और गंगा रोड स्थित वीरेंद्र देव के आश्रम में छापा मारा। दो सदस्यीय टीम ने आश्रम के अंदर मौजूद लोगों से बाबा के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस संबंध में कंपिल थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि सीबीआई से अजय सिंह व जोगेन्द्र सिंह जांच के लिए आश्रम आए थे। स्थानीय पुलिस अंदर नहीं गई। सीबीआई ने आश्रम के अंदर जाकर जांच की है। हालांकि जांच के बारे में पुलिस को भी किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है।

बाबा अभी तक नहीं लगे हाथ

कंपिल में बाबा के आश्रम में करीब तीन माह पहले भी सीबीआई ने कार्रवाई की थी। यहां गैर राज्यों के अनुयायी रहते हैं। दिल्ली में बाबा पर जो मुकदमा दर्ज है, उसके बाद ही सीबीआई ने उन पर शिकंजा कसा है। हालांकि बाबा अभी तक हाथ नहीं लग सके हैं। आश्रम में उनके कितने अनुयायी रहते हैं, इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। यहां तक कि आसपास के लोग भी इस बारे में कुछ नहीं जानते हैं। बाबा का एक आश्रम फर्रुखाबाद के सिकत्तरबाग में भी है।

मुनादी के साथ पांच लाख के इनाम की नोटिस चस्पा

सीबीआई टीम ने यहां आश्रम मुनादी के साथ ही पांच लाख के इनाम का नोटिस गेट पर चस्पा कराया है। यह इनाम पूर्व में ही घोषित हो चुका है। बाबा की नई तस्वीर भी पुलिस के हाथ अभी नहीं लग सकी है। इस वजह से बाबा की धरपकड़ में मुश्किलें आ रहीं हैं।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »