31 C
Mumbai
Friday, May 3, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बलिया: ममता बनर्जी को बांग्लादेश का पीएम बन जाना चाहिए: विधायक सुरेंद्र सिंह

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह

विधायक सुरेंद्र ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर कसा तंज कहा- देश विरोधी भावनाओं से प्रभावित होंगी तो उन्हें भी सबक सिखाया जाएगा

अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर ममता बनर्जी बांग्लादेशियों को रखकर राजनीति करना चाहती हैं तो उन्हें बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बन जाना चाहिए लेकिन अगर हिम्मत है तो।’

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हम यह कभी स्वीकार नहीं करेंगे कि भारत में शरणार्थियों की तरह रहने वाले विदेशी यहां की राजनीति को प्रभावित करें। उन्होंने आगे कहा, ‘ममता बनर्जी भारतीय हैं, इसलिये वे यहां रह सकती हैं, लेकिन अगर वे देश विरोधी भावनाओं से प्रभावित होती हैं तो उन्हें सबक सिखाया जा सकता है, जिस तरह पी चिदंबरम और दूसरों को सिखाया जा रहा है।

मुस्लिमों के होती हैं 50 पत्नियां और 1050 बच्चे, यह जानवरी प्रवृत्ति है


इससे पहले बीते दिनों भाजपा विधायक ने विवादित बयान दिया था। भाजपा विधायक ने कहा, ‘मुस्लिम धर्म में लोगों की 50-50 बीवियां होती हैं और वे 1050 बच्चों को जन्म देती हैं. यह परंपरा नहीं, बल्कि जानवरी प्रवृत्ति है।’ इससे पहले हाल ही में विधायक सुरेंद्र सिंह ने दावा किया था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर 2024 में भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाएगा।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »