31 C
Mumbai
Monday, May 6, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बाराबंकी जिले की महत्त्वपूर्ण खबरे ————————-चैतन्य।

1—पंखे से घायल होकर महिला की हुई मौत।
सूचना सबकी रामनगर बाराबंकी–तहसील क्षेत्र के ग्राम देवसानी में पंखे से घायल होकर महिला की मौत हो गयी यह घटना तब हुई जब ग्राम देवसानी निवासिनी मृतक मायादेवी पत्नी देशराज उम्र लगभग 50 वर्ष पंखे से धान की सफाई करवा रही थी की अचानक पंखे की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गयी घायल अवस्था में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहा से उसे ट्रामा सेंटर लखनउ रेफेर कर दिया गया जहा पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है।

2–पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नही निकला मृत्यु का कारण बिसरा सुरक्षित।
मसौली बाराबंकी। जिलाधिकारी के आदेश पर चार दिन पूर्व दफनायी गयी महिला की कब्र खोदकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये शव के हुए पोस्टमार्टम में मृत्यु के कारण का पता न चलने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है।
बताते चले मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवारा निवासी राधेश्याम वर्मा की 53 वर्षीय पत्नी तारावती की मृत्यु 20 अक्टूबर को मृतका के मायके ग्राम कीढीपुरवा मजरे भैसुरिया थाना सफदरगंज में सन्दिग्ध परिस्थितियों में हो गयी थी। मृत्यु के बाद परिजनों ने तारावती का अन्तिम संस्कार (दफन) कर दिया था। अंतिम संस्कार के बाद से मृतका के मायके वालों के व्यवहार से मृतका के पति राधेश्याम ने अपनी सरहज सीता पत्नी माताप्रसाद पर हत्या की आशंका जताते हुए 23 अक्टूबर को जिलाधिकारी उदयभान त्रिपाठी एव पुलिस अधीक्षक बीपी श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराये जाने की मांग की।
मंगलवार की देर शाम जिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार मनीष त्रिपाठी, थाना सफदरगंज के उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, थाना मसौली के उपनिरीक्षक अंजनी कुमार शर्मा, ग्राम प्रधान ओमकार यादव की मौजूदगी में चार दिन पुराने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। वुधवार को शव के हुए पोस्टमार्टम में मृत्यु के कारण का पता न चलने पर बिसरे को सुरक्षित किया गया है और देर शाम शव को पुनः दफन किया गया।

3–अचानक हृदय गति रुकने से हुई युवक की मौत।
बाराबंकी–
थाना रामनगर अंतर्गत ग्राम लोहटी जई निवासी 30वर्षीय युवक रिंकू पुत्र रामदयाल की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गयी बतादे की जैसे ही उक्त मृतक की हालत गड़बड़ दिखाई दी वैसे ही परिजनों द्वारा मृतक को सीएचसी रामनगर लाया गया जहाँ डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया मृतक की शादी को चार वर्ष हो चुके है व एक पुत्र भी है।

4-गणेशपुर में हुआ रावण दहन
रामनगर,बाराबंकी
कस्बा गणेशपुर में चल रही रामलीला में बुधवार दिन में रावण बध की लीला को संपन्न किया गया व रावण बाग में विशाल मेला लगाया गया जहाँ पर रामचरित मानस के पाठ के बाद सुरु हुई लीला शाम को रावण दहन के बाद समाप्त हुई घाघरा नदी के किनारे लगने वाले इस मेले में सत्य पर असत्य की विजय को देखने के लिए कई हजार लोगों की भीड़ जमा होती है

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »