28.8 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भंडाफोड़ 200 करोड़ के क्रिप्टो-पोंजी घोटाले का, लगाया ढाई लाख से ज्यादा निवेशकों को चूना; तीन गिरफ्तार

Array

ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने एक क्रिप्टो-पोंजी घोटाले का भंडाफोड़ किया है, जिसमें आठ राज्यों के करीब ढाई लाख लोगों को 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगाया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से एक को राजस्थान की राजधानी जयपुर से उस समय पकड़ा गया, जब वह दुबई भागने की कोशिश कर रहा था। ईओडब्ल्यू के अधिकारी ने बताया कि दो अन्य आरोपियों को गुरुवार को भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए लोग ‘यस वर्ल्ड क्रिप्टो टोकन’ नाम की एक कंपनी से जुड़े थे, जिसने पंजाब, राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, गुजरात, बिहार और झारखंड के ढाई लाख निवेशकों को बहुत कम समय में असाधारण रूप से उच्च रिटर्न का वादा किया और 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की।

अधिकारी ने बताया कि ईओडब्ल्यू ने पुरी शहर में एक निवेशक की शिकायत के आधार पर घोटाले की जांच शुरू कर दी है। लोगों को आकर्षित करने के लिए कंपनी विभिन्न स्थानों के पॉश होटलों में प्रचार कार्यक्रम आयोजित करती थी। ईओडब्ल्यू द्वारा उजागर किए गए अगस्त के बाद से यह दूसरा क्रिप्टो-पोंजी घोटाला है।

उस घोटाले में देशभर के दो लाख से ज्यादा लोगों को एक हजार करोड़ रुपये का चूना ल गाया गया था। इसमें कथित तौर पर शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here