29.3 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भाजपा सांसदों के विशेषाधिकार हनन नोटिस का लोकसभा सचिवालय ने लिया संज्ञान, राहुल गांधी से जवाब मांगा

Array

लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से जवाब मांगा है। दरअसल, 7 फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान ‘भ्रामक, अपमानजनक, असंसदीय और भड़काऊ बयान’ देने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और प्रल्हाद जोशी ने विशेषाधिकार हनन को लेकर लोकसभा सचिवालय को पत्र लिखा था। अब उसी पत्र के संदर्भ में लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से जवाब मांगा है।

क्या है मामला?
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया गया था। इस पर सचिवालय ने 10 फरवरी को राहुल गांधी को एक पत्र लिखकर अपना जवाब 15 फरवरी तक लोकसभा अध्यक्ष के विचारार्थ पेश करने को कहा है।

राहुल के बयान पर जताई थी आपत्ति
इससे पहले लोकसभा में मंगलवार को ‘राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव’ पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण के बाद निशिकांत दुबे और प्रह्लाद जोशी ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। गांधी ने हिंडनबर्ग-अदाणी के मुद्दे पर टिप्पणी की थी।

टिप्पणियों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया था
दोनों भाजपा नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेजे अपने नोटिस में आरोप लगाया है कि गांधी की टिप्पणी निराधार थी और उन्होंने ‘घृणित, असंसदीय और अपमानजनक’ आरोप लगाए। राहुल गांधी की ओर से की गई कई टिप्पणियों को अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही से हटा दिया था।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here