28.1 C
Mumbai
Friday, May 3, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भारतीय कुश्ती टीम मे चाय वाले की बेटी ने बनाई जगह।

रिपोर्ट-विपिन निगम

गोरखपुर(यूपी): गोरखपुर शहर को खेल के क्षेत्र में रोज नई सफलताएं मिल रही हैं। गुरुवार को शहर के हॉकी खिलाड़ी आदित्य सिंह भारतीय जूनियर हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया तो शुक्रवार को गोरखपुर की महिला पहलवान पुष्पा यादव का सब जूनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम में किया गया।
पुष्पा का चयन साईं सेंटर लखनऊ में हुए चयन ट्रॉयल में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। सब जूनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप बुल्गारिया में 29 जुलाई से चार अगस्त तक खेली जाएगी। पुष्पा ने इसी वर्ष सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इस की इस उपलब्धि पर गोरखपुर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्नेलाल यादव , रामाश्रय यादव, राकेश सिंह पहलवान, जनार्दन सिंह यादव, शत्रुघ्न राय, आदित्य प्रताप सिंह समेत अन्य ने बधाई दी है।

कुश्ती में पुष्पा का सफर बेहद संघर्षपूर्ण रहा है। आर्थिक तंगी से पुष्पा का परिवार हमेशा से जूझा है। पुष्पा के पिता माड़ापार चौराहे पर चाय की दुकान चलाते थे। पिछले साल ही उनका निधन हो गया था। मुश्किलों का पहाड़ टूटने के बाद भी पुष्पा ने हिम्मत नहीं हारी और लखनऊ में आयोजित नेशनल कैम्प के चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया। पुष्पा यादव ने गरीब परिवेश में रह रहे बच्चों के लिए एक मिसाल कायम की है। पुष्पा अपने पिता की चाय की दुकान पर रहती थी। वही काम करती थी एवं रोज सुबह रोड पर दौड़ लगाया करती थी।
ऐसे शुरू हुआ था सफर
विषम परिस्थितियों के बावजूद पुष्पा में कुश्ती के प्रति लगन देखने को मिलती थी। कुश्ती में प्रति पुष्पा की रुचि को देखकर ग्राम माणापार के जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह ने कुश्ती के कोच चन्द्र विजय सिंह से मिलवाया। इसके बाद पुष्पा की ट्रेनिंग रेलवे स्टेडियम में शुरू हुई। लगभग एक वर्ष बाद जेएसडब्ल्यू अकादमी के लिए आयोजित चयन ट्रायल में पुष्पा का चयन हो गया। वे दो वर्ष से जेएसडब्लू अकादमी कर्नाटक में रह रही है।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »