31 C
Mumbai
Sunday, April 28, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भारतीय मूल के शख्स को व्हाइट हाउस में मिला अहम पद

न्यूज डेस्क,वाशिंगटन: भारतीय मूल के प्रख्यात अमेरिकी वकील कश्यप प्रमोद पटेल को व्हाइट हाउस में आतंक रोध से संबंधित एक महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। पटेल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े समर्थकों में से एक हैं।

पटेल को व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) के आतंकवाद रोधी निदेशालय में वरिष्ठ निदेशक नियुक्त किए गया है। 38 वर्षीय पटेल इससे पहले हाउस पर्मानेंट सेलेक्ट कमेटी में महत्वपूर्ण पद पर रह चुके हैं।

हालांकि व्हाइट हाउस ने इस खबर पर टिप्पणी करने से इनकार किया। पटेल का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ और उनकी जड़ें गुजरात से जुड़ी हुई हैं। हालांकि, उनके माता-पिता पूर्वी अफ्रीका यानी उनकी मां तंजानियां से हैं और पिता यूगांडा से हैं। वह कनाडा से 1970 में अमेरिका आ गए थे।

व्हाइट हाउस से जुड़ने से पहले उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया था कि वह गुजराती हैं। पटेल के माता-पिता अमेरिका और गुजरात में अपना समय व्यतीत करते हैं।

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »